आरा: उदवंतनगर में सड़क हादसे में ससुराल जा रहे दामाद की बाइक एक्सीडेंट में मौत
Arrah, Bhojpur | Sep 20, 2024 आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के उदवंतनगर स्थित उत्सव पैलेस के समीप शुक्रवार की सुबह हुए सड़क हादसे में ससुराल जा रहे बाइक सवारी दामाद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव निवासी लाल मोहर राम का 25 वर्षीय पुत्र राकेश राम है।