डेहरी: क्राइम कंट्रोल की कवायद को लेकर डेहरी सहित विभिन्न इलाके में चला ड्राइव,340 वाहनों से पुलिस ने वसूला 3,80,000का जुर्माना
Dehri, Rohtas | Sep 9, 2024 क्राइम कंट्रोल की कवायद को लेकर डेहरी सहित विभिन्न इलाके में रोहतास एसपी के निर्देश पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन के आरोप में भारी भरकम जुर्माने की राशि वसूल की गई है। रोहतास एसपी ने बताया कि यातायात नियमों के उल्लंघन के आरोप में 340 वाहनों से कुल 380,000 का जुर्माना वसूल किया गया है ।