मेदिनीनगर (डालटनगंज): मैट्रिक-इंटर परीक्षा को लेकर पलामू पुलिस सतर्क, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: पलामू एसपी रिष्मा रमेंशन
झारखंड राज्य में आयोजित होने वाली मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर पलामू पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचार-मुक्त संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस पूरी तरह सतर्क है।पलामू पुलिस ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे परीक्षा के दौरान प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना