गुरुग्राम: गुरुग्राम पुलिस ने एयर टिकट और विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया
गुरुग्राम पुलिस ने एयर टिकट और विदेश भेजने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपनी बेटियों के साथ मिलकर एक कंपनी बनाकर इस धोखाधड़ी को अंजाम दिया था।