कैसरगंज: विभिन्न मुकदमों में वांछित चल रहे चार वारंटियों को कैसरगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
कैसरगंज प्रभारी निरीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि अलग-अलग मुकदमों में वांछित चल रहे चार वारंटियों को कैसरगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसमें से अभियुक्त नियाजुल व इकरामुल दहेज उत्पीड़न व अभियुक्त सिराजुद्दीन व जाकिर मारपीट की धाराओं में वांछित चल रहे थे। जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है।