बालोद: प्राचार्य का निलंबन आदेश निरस्त, हाईकोर्ट ने कहा- कलेक्टर को राजपत्रित अधिकारियों को सस्पेंड करने का अधिकार नहीं
Balod, Balod | Jul 7, 2026 बोर्ड परीक्षा परिणाम खराब होने के आधार पर निलंबित की गईं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी की प्राचार्य निशा मून को हाईकोर्ट से राहत मिल गई है। हाईकोर्ट के जस्टिस बीडी गुरु ने उनके खिलाफ जारी निलंबन आदेश को निरस्त करते हुए स्पष्ट किया कि द्वितीय श्रेणी के राजपत्रित अधिकारियों को निलंबित करने का अधिकार कलेक्टर के पास नहीं है।