मिर्ज़ापुर: विंध्याचल थाना क्षेत्र के दीवान घाट पर गंगा स्नान के दौरान श्रद्धालु का पेंट और पर्स चोरों ने किया चोरी
विंध्याचल थाना क्षेत्र के मां विंध्यवासिनी धाम के दीवान घाट पर रविवार की सुबह लगभग 9:30 बजे नाथनगर जनपद देवरिया से आए जितेंद्र कुमार मिश्रा ने विंध्याचल थाने में तहरीर देकर बताया कि मैं परिवार के साथ मां का दर्शन पूजन करने आया था। दीवान घाट पर गंगा स्नान करने गया था जहां मेरा चोरों ने पेंट चोरी कर लिया जिसमें लगभग ₹1500 और एटीएम कार्ड वह अन्य सामान चोरी हुआ।