फैज़ाबाद: नगर कोतवाली के देवकाली स्थित कृष्णा नगर कॉलोनी में तीन भाइयों की बेरहमी से पिटाई, लखनऊ किया गया रेफर
नगर कोतवाली के देवकाली स्थित कृष्णा नगर कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी, जहाँ तीन भाइयों - नितिन तिवारी, सचिन तिवारी और सौरभ तिवारी - पर प्राणघातक हमला किया गया। हमला मे तीनों भाइयों के सिर पर गंभीर चोटें आईं। उनकी हालत इतनी नाज़ुक हो गई कि उन्हें तत्काल जिला अस्पताल से लखनऊ के केजीएमयू अस्पताल में रेफर करना पड़ा।