फैज़ाबाद: जिला मजिस्ट्रेट चंद्र विजय सिंह ने होली पर्व पर मदिरा दुकानों को बंद रखने के दिए निर्देश
जिला मजिस्ट्रेट चंद्र विजय सिंह ने होली पर्व पर लोक शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से 14 मार्च 2025 को जनपद अयोध्या स्थित समस्त देशी शराब, विदेशी मदिरा, बीयर,मॉडल शॉप,बार,भांग,ताड़ी, की समस्त थोक व फुटकर दुकानों को बंद रखे जाने का आदेश दिया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाय।