फैज़ाबाद: अयोध्या में भारतीय संस्कृति के प्रति संवेदनशील संतों ने महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी की पहल पर छावा फिल्म देखी
अयोध्या में भारतीय संस्कृति के प्रति संवेदनशील संतों ने महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी की पहल पर छावा फिल्म देखी। फिल्म के दृश्य से संतों को विचलित होते देखा गया। शहर के एक सिनेमा हॉल में संतों, पार्षदों और अन्य लोगों ने फिल्म देखी। फिल्म के माध्यम से मुगलकालीन इतिहास के स्याह पक्ष से रूबरू हुए।