शाहजहांपुर: खेत से लौट रहे युवक की चाकू गोदकर हत्या, चार लोग हिरासत में; कड़ी पूछताछ जारी: पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी
शाहजहांपुर। कांट थाना क्षेत्र के कमलनैनपुर गांव निवासी 20 वर्षीय गौतम मौर्य की शुक्रवार रात चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। बताया गया कि गौतम खेत देखकर घर लौट रहा था, तभी कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया। एसपी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल गौतम को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने