नागदा: बाईपास पर 'ब्लैक' बीयर: ₹150 की बोतल ₹200 में, दुकान बंद होने के बाद भी बिक्री जारी
Nagda, Ujjain | May 25, 2026 नागदा। शहर के बाईपास क्षेत्र में शराब बिक्री को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर बीयर बेची जा रही है। 150 रुपये अंकित मूल्य वाली बीयर की बोतल 200 रुपये तक में बेचे जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। इतना ही नहीं, शराब दुकानों के निर्धारित समय के बाद भी शराब उपलब्ध होने की बात कही जा रही है, जो आ