मधेपुरा: माय बर्थ माय अर्थ मिशन की 10वीं वर्षगांठ पर बीएन मंडल विश्वविद्यालय में हुआ पौधरोपण
माय बर्थ माय अर्थ मिशन की 10वीं वर्षगांठ के अवसर पर बीएन मंडल विश्वविद्यालय नॉर्थ कैंपस में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों, शोधार्थियों और छात्रों ने कैंपस में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि माय बर्थ माय अर्थ केवल एक अभियान नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रत्येक नागरिक की सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी है।