देवबंद: हरियाणा के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और समाजसेवी हर्ष छिकारा दारुल उलूम पहुंचे, बोले- यहां भाईचारे और इंसानियत का मिलता है
हिंदू रक्षा दल द्वारा दारुल उलूम परिसर में 14 फीट नीचे प्राचीन शिव मंदिर होने का दावा कर खुदाई की मांग उठाए जाने के बीच हरियाणा के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और समाजसेवी हर्ष छिकारा सोमवार को देवबंद पहुंचे। यहां उन्होंने दारुल उलूम देवबंद का दौरा कर माहौल को करीब से देखा। दौरे के दौरान हर्ष छिकारा ने जमीयत उलेमा-ए-हिंद अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी से मुलाकात की।