सिवनी: छपारा पुलिस की बड़ी सफलता, ₹45 हजार के चांदी के जेवर चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार
Seoni, Seoni | Jul 10, 2026 सिवनी के छपारा थाना पुलिस ने चोरी के मामले का खुलासा करते हुए ₹45 हजार के चांदी के जेवर बरामद किए हैं। एसपी कार्यालय सिवनी से शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आरोपी विजेन्द्र बर्मन को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर जंगल से पूरा चोरी का माल बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला जेल भेज दिया गया।