जलालाबाद: मऊ रसूलपुर में प्रधान पद के उपचुनाव में फर्जीवाड़ा कर वोट डलवाने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
शाहजहांपुर जनपद के थाना अल्हागंज की पुलिस टीम द्वारा मुखबिरी सूचना पर ग्राम मऊ रसूलपुर में उपचुनाव प्रत्याशी श्रीमती आरती देवी पत्नी रामजी के घर पर आधार कार्ड को एडिट कर प्रधानी के उपचुनाव में फर्जी वोट डाले जा रहे थे । इस सूचना पर सब इंस्पेक्टर नगेन्द्र सिंह द्वारा मय टीम के मौके पर पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया