हाथरस: हाथरस सिटी स्टेशन ओवर ब्रिज के बीच रेलवे ट्रैक पर युवती ने बनाई रील, रेलवे पुलिस ने किया पकड़
गत दिनों सिटी स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर डांस करते हुए एक युवती ने रील बनाई थी। जब इस बात की जानकारी रेलवे पुलिस फोर्स को हुई तो उन्होंने युवती की तलाश करना शुरू कर दिया और पकड़ लिया। सोमवार को सुबह युवती के द्वारा अपने इस कार्य के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी गई। आरपीएफ के द्वारा रेलवे की धाराओं में कार्यवाही की है।