नरपतगंज: नरपतगंज अंचल में हड़ताल खत्म होने के बाद 13 राजस्व कर्मचारियों ने लिया योगदान, सीओ ने कहा- तीव्र गति से होंगे कार्य
राजस्व कर्मचारी की हड़ताल समाप्त होने के बाद नरपतगंज अंचल कार्यालय में 13 की संख्या में राजस्व कर्मचारियों ने अपना योगदान दिया। जानकारी देते हुए नरपतगंज सीओ रविन्द्र कुमार ने बताया कि दाखिल खारिज परिमार्जन सहित संबंधित कार्य तीव्र गति से किए जाएंगे।