राठ: टोला गांव में दबंग दम्पति ने मामूली विवाद के चलते महिला के साथ गाली-गलौज कर की मारपीट, पीड़िता ने कोतवाली में दी तहरीर
Rath, Hamirpur | Apr 29, 2026 राठ कोतवाली क्षेत्र के टोला गाँव में मामूली विवाद के चलते दबंग दम्पति ने एक महिला के साथ गाली गलौज कर उसकी जमकर पिटाई कर दी तथा उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। घटना के बाद पीड़ित महिला ने आज बुधवार को राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।