भोगांव: थाना एलाऊ में बाल विवाह और नशा मुक्ति के लिए जागरूकता गोष्ठी का आयोजन
थाना परिसर एलाऊ में गुरुवार को जिला बाल संरक्षण अधिकारी अल्का मिश्रा एवं थानाध्यक्ष अवनीश त्यागी के नेतृत्व में बाल विवाह और नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस कर्मियों को बाल संरक्षण कानूनों तथा सामाजिक जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। गोष्ठी के अंत में सभी को जागरूकता की शपथ भी दिलाई गई।