मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण के तहत रविवार को अंबेडकरनगर जिले के सभी बूथों पर ड्राफ्ट मतदाता सूची का पाठन किया गया। दिन में 3 बजे के आसपास जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम शुक्ला ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी ज्योत्स्ना बन्धु के साथ कई बूथों का निरीक्षण किया। कहा कि उक्त सम्बन्ध में अपना नाम जांचने एवं दावे और आपत्तियों के लिए 6 फरवरी तक अवसर है।