डुमरांव: 14 घंटे से अंधेरे में पुराना भोजपुर, जला ट्रांसफार्मर, गर्मी और उमस से लोगों में मचा हाहाकार, आज बदले जाने का आश्वासन
Dumraon, Buxar | Jun 6, 2026 डुमरांव नगर परिषद के वार्ड संख्या 4, पुराना भोजपुर में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे ट्रांसफार्मर जल जाने से इलाके में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। भीषण गर्मी के बीच करीब 14 घंटे से अधिक समय तक बिजली नहीं रहने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रात होते ही अंधेरा छा गया।