बिक्रम: बिक्रम में मौसम बदला, तेज आंधी और बूंदाबांदी से उमस भरी गर्मी से राहत
Bikram, Patna | Apr 29, 2026 बिक्रम प्रखंड क्षेत्र में बुधवार की शाम करीब 7 बजे अचानक मौसम ने करवट ले ली। दिनभर की उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को शाम होते ही बड़ी राहत मिली। तेज हवा के साथ धूल भरी आंधी चली और इसके बाद हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। अचानक बदले मौसम से जहां लोगों ने राहत की सांस ली, वहीं तेज हवा और धूल भरी आंधी के कारण कुछ देर के लिए सड़कों पर आवागमन भी प्रभावित हुआ।