शाहजहांपुर: लापरवाही बर्दाश्त नहीं, विधायक ने कहा- समय पर पूरे हों विकास कार्य
शाहजहाँपुर। ददरौल विधायक अरविंद सिंह ने नगर पंचायत कांट के कार्यालय में आयोजित बोर्ड बैठक में प्रतिभाग किया। बैठक में उन्होंने क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए साफ-सफाई, पेयजल, नाली-खड़ंजा निर्माण और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर विस्तृत चर्चा की। विधायक ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि जनहित के कार्यों में किसी भी प्रका