मोहनलालगंज: आयुष्मान आरोग्य शिविरों से ग्रामीणों को मिली स्वास्थ्य सुरक्षा का संबल
लखनऊ में स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से तीन आयुष्मान आरोग्य शिविरों का आयोजन किया गया। इनमें विकासखंड गोसाईगंज के ग्राम रसूलपुर आशिक तथा विकासखंड मोहनलालगंज स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में विशेष शिविर लगाए गए, जो कॉंगरीगेट सेटिंग के अंतर्गत आयोजित हुए।