पीलीबंगा: गोलूवाला में दिनदहाड़े बाइक सवार ने वृद्धा से कथित तौर पर कानों की बाली छिनी, मौके से फरार
गोलूवाला कस्बे के मुख्य बस स्टैंड से कुछ ही दूरी पर आज मंगलवार को कथित सनसनीखेद वारदात ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। एक विश्राम कर रही वृद्ध महिला के साथ कथित रूप से दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया गया। मौके पर पुलिस पहुंची। आरोपी वृद्धा के कानों की सोने की बालियां व बैग में रखे नगदी छीनकर फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।