कुड़िया गांव में डेढ़ सौ किसानों का रास्ता हुआ अवरुद्ध, रास्ते की मांग को लेकर किसानों ने लगाई गुहार #jansamasya
सतना के कुड़िया गांव में किसानों का रास्ता अवरुद्ध है,किसानों का आरोप है कि कुछ भू माफियाओं ने राजस्व विभाग से मिली भगत करने पुस्तैनी रस्ते को विलोपित करवा दिया है,जिससे स्थानीय डेढ़ सौ किसान प्रभावित है,इतना ही नहीं आए दिन विवाद की स्थित निर्मित रहती है जिसको लेकर ग्रामीणों ने जन सुनवाई में कई बार जिला कलेक्टर को आवेदन दिया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई।