खंडवा नगर: एमपी के इस शहर में घड़ी नहीं, घंटा बताता है समय, 102 साल में एक बार भी नहीं हुई चूक, अंग्रेजों के दौर से आज तक जारी
मध्य प्रदेश के खंडवा शहर में एक ऐसी अनोखी परंपरा आज भी जीवित है, जहां लोग समय देखने के लिए घड़ी पर नहीं, बल्कि एक खास घंटे की आवाज पर भरोसा करते हैं। आधुनिकता के इस दौर में जहां हर किसी के हाथ में मोबाइल और घड़ी है, वहीं खंडवा में एक स्थान ऐसा भी है जहां 100 साल से अधिक पुरानी यह परंपरा आज भी पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाई जा रही है