बेगूसराय: रशियन गेस्ट हाउस में डीएम रोशन कुशवाहा का विदाई कार्यक्रम आयोजित, SP समेत कई पदाधिकारी रहे मौजूद
रशियन गेस्ट हाउस में डीएम रोशन कुशवाहा का विदाई समारोह आयोजित किया गया. इस मौके पर एसपी मनीष, रिफाइनरी ईडी समेत कई पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि मौजूद थे. इस मौके पर संबोधित करते हुए डीएम रोशन कुशवाहा ने कहा कि पिछले दो वर्षों में बेगूसराय जिला से बहुत कुछ सीखने को मिला है. यहां के लोग काफी मिलनसार हैं साथी यहां के लोग विकास के कामों को लेकर हमेशा तत्पर रहते हैं.