बेगूसराय: हरदिया में नदी नहाने के दौरान 01 व्यक्ति की हुई मौत, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
डंडारी थाना क्षेत्र के हरदिया में नदी नहाने के दौरान एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई. मौत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की गई. इस संबंध में परिजन ने बताया कि डंडारी थाना क्षेत्र के हरदिया निवासी भीम यादव नदी नहाने के लिए गया था.