बेगूसराय: मेयर के निर्देश पर GD कॉलेज के पास फुटपात दुकानदारों को किया जाएगा व्यवस्थित, पूर्व मेयर ने किया निरीक्षण
मेयर पिंकी देवी के निर्देश पर जीडी कॉलेज के पास अवस्थित सभी फुटपाथ दुकानदारों को व्यवस्थित करने का काम किया जाएगा. इसको लेकर सोमवार को पूर्व मेयर संजय कुमार ने जीडी कॉलेज के पास निरीक्षण किया. इस मौके पर संबोधित करते हुए मेयर पिंकी देवी ने बताया कि शहर को शुव्यवस्थित बनाना नगर निगम की प्राथमिकता है. इसके लिए नगर वासियों को सकारात्मक सहयोग करने की जरूरत है.