बेगूसराय: कृषि कार्यालय में मशरूम उत्पादन एवं प्रसंस्करण विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, कृषि पदाधिकारी ने किया उद्घाटन
जिला कृषि कार्यालय में मशरूम उत्पादन एवं प्रसंस्करण विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन जिला कृषि पदाधिकारी अजीत कुमार यादव, सहायक निदेशक उद्यान अनिल कुमार, उप-परियोजना निदेशक आत्मा अजीत कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के प्रत्येक प्रखंड से तीन-तीन किसानों को शामिल किया गया है.