गुना नगर: सदर बाजार, निचला बाजार, सराफा बाजार में डामरीकरण कार्य का नगर पालिका अधिकारी कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों ने किया निरीक्षण
गुना नगर पालिका प्रशासन द्वारा शहर की सड़कों की मरम्मत कर डामरीकरण कार्य किया जा रहा है। शहर के सदर बाजार, सराफा बाजार, निचला बाजार में सड़कों के डामरीकरण कार्य का नगर पालिका गुना के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने निरीक्षण किया। सड़क की मोटाई, फिटनेस और गुणवत्ता की जांच की। ठेकेदार को जल्द काम पूरा करने निर्देश दिए।