गुना नगर: पिपरोदा खुर्द मे पानी भरते समय पानी की मोटर का एक तार निकला महिला को लगा करंट हुई मौत
गुना जिले के पिपरोदा खुर्द में 35 वर्षीय कृष्णा बाई पाल की मोटर का तार निकलने के कारण करंट लगने से मृत्यु हो गई। घटना के दौरान, वह अपने घर पर पानी भर रही थीं। परिवार वालों ने तुरंत उन्हें जिला अस्पताल ले जाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। बाद में, परिजनों को शव सौंप दिया गया।