जबेरा शासकीय सांदीपनि विद्यालय जबेरा में गुरुवार की शाम 4 बजे एफएलएन मेले का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य संजय बाजपेई ने जानकारी देती हुई बताया कि बच्चों की सर्वांगीण विकास हेतु इस मेले का आयोजन किया जाता है जिसमें उनकी रुचि के अनुसार विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है फिर बच्चों को पुरस्कृत किया जाता है ताकि उत्साहवर्धन हो सके।