बागपत: ADG मेरठ जोन ने मवीकलां चेक पोस्ट का निरीक्षण किया, सुरक्षा व्यवस्था और पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली का लिया जायजा
Baghpat, Bagpat | Jul 22, 2026 मीडिया सैल बागपत द्वारा बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे प्रेसनोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया गया कि एडीजी मेरठ जोन ने एसपी बागपत के साथ कोतवाली बागपत क्षेत्र के मवीकलां चेक पोस्ट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, वाहनों की चेकिंग और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया।