नोखा: नोखा में दिनदहाड़े चोरी करने की कोशिश, लोगों ने युवक को मकान में बंद कर पुलिस को सौंपा
Nokha, Bikaner | Jul 1, 2026 नोखा कस्बे में बुधवार को दिनदहाड़े चोरी की कोशिश का मामला सामने आया। पंचारिया चौक स्थित सुथारों की बास में राजकीय बालिका स्कूल के सामने एक मकान में चोरी की नीयत से घुसे युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार, मकान में किराए पर रहने वाले छगनलाल नाई ने बताया कि युवक ताला तोड़कर घर में घुसा था। आसपास के लोगों को संदेह होने पर वे मौके पर पहुंचे और