नगर विधानसभा क्षेत्र के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री एवं स्थानीय विधायक सुरेश कुमार खन्ना ने जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शाहजहांपुर नगर विधानसभा क्षेत्र में 59 सड़कों के निर्माण और सुदृढ़ीकरण हेतु अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है।