मोहनलालगंज: परसपुर ठट्ठा में विशाल दंगल, पहलवानों के दांव-पेच देखकर हजारों दर्शक झूम उठे
मोहनलालगंज के परसपुर ठट्ठा गांव में हर साल की तरह इस बार भी विशाल दंगल का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय और दूर-दराज से आए पहलवानों ने दमखम दिखाया। कुश्ती देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक पहुंचे और पहलवानों का उत्साह बढ़ाया। मुख्य अतिथि अभिषेक शुक्ला का आयोजकों और ग्रामीणों ने स्वागत किया। जबरौली के अमित महाराज, जीएल गौतम समेत अन्य अतिथि मौजूद रहे।