गुनौर: 132 केवी विद्युत लाइन में फ़ॉल्ट होने से जिले के विद्युत केंद्रों की सप्लाई हुई बंद, लोगों को हो रही परेशानी
Gunnor, Panna | Mar 29, 2024 जिले में बारिश व तेज हवा के चलते 132 केवी विद्युत लाइन में फ़ॉल्ट हो जाने से विद्युत सप्लाई ठप होने का मामला सामने आया है। जहां आधे जिले में लगभग 4 तहसीलों की विद्युत सप्लाई पूर्णता बन्द हो गई है। 5 घंटे बीत जाने के बाद भी विद्युत सप्लाई दुरुस्त नहीं हुई है। जिससे लोग परेशान हैं।