शाहजहांपुर: सदर बाजार क्षेत्र में नाले से अज्ञात शव बरामद, मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच
शाहजहांपुर। सदर बाजार थाना क्षेत्र में बाबा साहब पेट्रोल पंप के पास स्थित नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान