हुज़ूर: एयरपोर्ट रोड पर अनोखा नज़ारा: स्कूटर की डिग्गी में बकरी के बच्चे!
Huzur, Bhopal | May 3, 2026 भोपाल के एयरपोर्ट रोड पर उस समय लोगों की नजरें ठहर गईं, जब एक शख्स अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर पर अनोखे अंदाज में सफर करता नजर आया। स्कूटर की डिग्गी में दो छोटे बकरी के बच्चे आराम से बैठे हुए थे। खास बात यह रही कि सफर के दौरान दोनों बच्चे बिल्कुल शांत और बेफिक्र दिखाई दिए|