बीना: कंजिया में पुरानी रंजिश में खेत पर फायरिंग, गोली लगने से 24 वर्षीय युवक घायल, अस्पताल रेफर
Bina, Sagar | Apr 29, 2026 भानगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कंजिया में एक बार फिर पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। बुधवार रात करीब 8 बजे ग्राम कंजिया निवासी 24 वर्षीय अभिषेक यादव पिता जगभान सिंह यादव, अपने खेत पर थे। तभी आरोपी निरंजन अपने साथियों के साथ पहुंचा और पुरानी दुश्मनी के चलते युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान आरोपियों ने फायरिंग भी कर दी।