शिवहर: कल भारत बंद को सफल बनाने को लेकर अखिल भारतीय अनु० जाति/अनु० जनजाति ने जिले में बाइक रैली निकालकर लोगों से की अपील
अखिल भारतीय अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति शिवहर के तत्वाधान में सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग में उप वर्गीकरण के विरुद्ध एवं भारतीय संविधान तथा आरक्षण बचाओ को लेकर कल भारत बन्द का आवाहन किया गया है. जिसको लेकर आज शिवहर जिला में अखिल भारतीय द्वारा बाइक रैली निकालकर लोगों से अपील की है कि कल के भारत बन्द को पूरी तरह से सफल बनाएं।