हज़ारीबाग: 5 महीने से अटका म्यूटेशन, नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, प्रशासन में हड़कंप!
हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र के बानादाग में जमीन म्यूटेशन से नाराज एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक का आरोप है कि उसकी जमीन का म्यूटेशन पिछले 5-6 महीनों से लंबित है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे। युवक अंचल अधिकारी को बुलाने और समस्या के समाधान की मांग पर अड़ा रहा। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों की भारी भीड़ जुट गई।