झालरापाटन: झालावाड़ में कार की टक्कर से बाइक सवार पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल, धार्मिक कार्यक्रम से लौटते समय हुआ हादसा
झालावाड़ के बकानी मध्य प्रदेश मार्ग पर एक सड़क हादसे में बाइक सवार पति की मौत हो गई। और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल शगुन बाई को झालावाड़ के एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने रविवार सुबह करीब 10:30 बजे मृतक हेमराज का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।