कसिया: दुदही में सरकारी पोखरे की जमीन पर अतिक्रमण रोकने गए नगर पंचायत कर्मचारियों के साथ अभद्रता, वीडियो हुआ वायरल
नगर पंचायत दुदही क्षेत्र में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर जबरन रास्ता बनाए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक राकेश श्रीवास्तव के साथ कुछ लोगों द्वारा धक्का-मुक्की करते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि यह घटना उस समय की है जब नगर पंचायत की टीम मौके पर अवैध कब्जे को रोकने पहुंची थी।