कसिया: इमिलिया में दो बाइक की टक्कर में 4 लोग घायल, 3 की हालत गंभीर; एक की आंख फूटी, मुंह, नाक व कान से बह रहा था खून, रेफर
सेवरही थाना क्षेत्र में तमकुहीराज-सेवरही मार्ग पर स्थित इमिलिया में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में 4 लोग घायल हो गए। तीनों घायलों के नाक, कान और मुंह से खून बह रहा था। जबकि एक कि एक आंख फुट गयी है। तीनों घायलों को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है।