कसिया: फोरलेन पर दहशत फैलाने के मामले में बिहार सरकार की लग्जरी कार में सवार 5 युवकों के खिलाफ पटहेरवा पुलिस ने की कार्रवाई
फोरलेन पर दो बिहार नंबर की लग्जरी कार गुजर रही थी। एक कार में बिहार के एक बड़े नेता के रिश्तेदार राजू सिंह थे। दुसरी कार पर बिहार सरकार का बोर्ड लगा था। और उसमें 5 युवक सवार थे। युवकों ने राजू सिंह के गाड़ी को ओवरटेक कर हाथ दिया। फिर राजू सिंह ने डायल 112 पर फोन किया जिसके बाद पटहेरवा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पटहेरिया चौराहे पर कार सवार युवकों पकड़ा है