मुज़फ्फरनगर: गौ सेवक अमन सोनकर से अभद्रता पर भड़के समर्थकों ने पुलिस चौकी पर किया प्रदर्शन, कार्रवाई की उठी मांग
मुजफ्फरनगर में गौ सेवक अमन सोनकर के साथ कथित अभद्रता और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल पर विवाद बढ़ गया। दर्जनों गौ सेवक कुकड़ा मंडी पुलिस चौकी पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। गौ सेवकों का कहना है कि उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।